बलिया । सपा के राज्य कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य व शहीद मंगल पांडेय स्मारक समिति के अध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी ने शुक्रवार के दिन सपा पार्टी की जन संदेश यात्रा राजनीति के पुरोधा माने जाने वाले व सपा के सरकार में नगर विकास मंत्री रहे स्व० विक्रमादित्य पाण्डेय की पैतृक गांव बसुधरपाह से शुभारंभ किया। जन संदेश यात्रा को स्व०विक्रमादित्य पाण्डेय के भाई परमात्मा नन्द पाण्डेय में झंडा दिखा कर रवाना किया।यह यात्रा बसुधरपाह, पिण्डारी, पण्डितपुरा, निरुपुर में पहुची। इससे पहले श्री चतुर्वेदी द्वारा स्व० पाण्डेय के फोटो पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर शशिकांत चतुर्वेदी ने स्व० पाण्डेय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति की शुरुआत गांव के प्रधान पद से कर प्रदेश के मंत्री पद तक पहुंचे थे।।उन्होंने अपने कार्यकाल में कई विकास कार्य कराए।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ी है। किसानों के हित में कोई काम नहीं किया है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम चरम पर है। सपा द्वारा महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के लिए कन्या विद्या धन, शादी अनुदान, लैपटाप समाजवादी पेंशन, वोमेन लाइन संचालित की थी, लेकिन भाजपा सरकार ने सारी योजनाओं को समाप्त कर दिया।अब जनता अखिलेश यादव की सरकार चाहती है।सपा सरकार मिशन 2022 पर कार्य कर रही है।और जनता के सहयोग व आशीर्वाद से प्रदेश में सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस मौके पर सुधाकर पाण्डेय,तारा पाण्डेय,नागेन्द्र पाण्डेय,मोनू पाण्डेय, राजेन्द्र ओझा,सुदामा यादव,देवानंद,सूर्यप्रकाश, अक्षय कुमार,बच्चा लाल पासवान,छोटक गुप्ता,विनय पाण्डेय आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Related Articles
बाल गृह में अनाथ बच्चों संग दिपावली का उत्सव मनाएगा रोटरी क्लब
बलिया : दीपावली के उत्सव को महोत्सव बनाने की मंशा के साथ इस वर्ष रोटरी क्लब बलिया ने अनाथ बच्चों संग दिपावली पर्व मनाने का निश्चय किया है।रोटरी क्लब बलिया के अध्यक्ष और आरके मिशन स्कूल सागरपाली के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने बताकि कि बुधवार को मिशन फेफना स्थित बाल गृह पहुंच बच्चों संग दिपावली […]
राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त बलिया की पीहू उपाध्याय को एक और सम्मान
-राष्ट्रीय आय छत्रवृत्ति परीक्षा -विकास खंड दुबहड़ के पीएम श्री विद्यालय अमृतपाली की प्रधानाध्यापक हैं पीहू -राष्ट्रीय आय छात्रवृत्ति परीक्षा योजना में बेहतर सेवा के लिए सूबे के 31 संग सम्मानित -बलिया जनपद में राष्ट्रीय आय छात्रवृत्ति परीक्षा की नोडल शिक्षक हैं पीहू उपाध्याय शशिकांत ओझा बलिया : बेसिक शिक्षा विभाग की अति महत्वपूर्ण योजना […]
भाजपा की लड़खड़ा रही जबान, आत्मविश्वास लड़खड़ाता है तो यह होता है : अखिलेश
-चुनावी जनसभा -बेल्थथरारोड के जीएमएएम इंटर कालेज में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की जनसभा -लोकसभा सलेमपुर के सपा उम्मीदवार रमाशंकर राजभर का मांगा वोट शशिकांत ओझा बलिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर के समाजवादी पार्टी उम्मीदवार रमाशंकर राजभर के समर्थन में चुनावी जनसभा को […]


