बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी अक्षयलाल प्रसाद का पुत्र आर्यन (12) गुरुवार को संदिग्ध रुप से गायब हो गया।
काफी खोजबीन के बाद भी आर्यन का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया। बताया जा रहा है कि आर्यन घोरौली स्कूल में पढ़ाई करने गया था। स्कूल से छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचा तो परिजन विद्यालय पहुंच गये। पूछताछ में शिक्षकों ने आर्यन के स्कूल नहीं आने की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है।
Related Articles
फूलों के शहर में गंभीर होता जा रहा रेडीमेड व्यापारी से मारपीट का मामला
-आंदोलन के मूड में व्यापारी -दबंगों ने रेडिमेड व्यापारी की दुकान में घुस मारपीट कर किया था घायल -चार पर है मुकदमा, एक है गिरफ्तार, बाकी तीन की गिरफ्तारी की है मांग सिकंदरपुर (बलिया) : जहां योगी सरकार दबंगों व बदमाशों पर नकेल लगाने का प्रयास कर रही तो वहीं दबंग अपनी दबंगई से बाज […]
मृतक रोहित पांडेय के परिजनों से मिलीं डा. सुषमा शेखर, जताई संवेदना
-बांसडीह हत्याकांड -राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की धर्मपत्नी ने पोछा परिजनों के आंसू शशिकांत ओझा बलिया : बांसडीह हत्याकांड में मृतक रोहित पांडेय के घर बुधवार को राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की धर्मपत्नी और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुत्रवधू डा. सुषमा शेखर पहुंची। डख. शेखर ने परिजनों से श़क संवेदना जताते हुए उनके परिजनों के […]
चाकू से गोंद युवक की निर्मम हत्या
बलिया : जिले में चाकू से गोद हत्या करने की घटनाएं लोगों को हैरत में डाल रही हैं। हल्दी थाना क्षेत्र के तिहरे हत्याकांड के कुछ दिन बाद ही सहतवार थाना क्षेत्र में एक घटना कारित हुई है। गुरुवार की रात एकयुवक की निर्मम हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। सहतवार थाना क्षेत्र […]

