अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

विहान विद्यापीठ में विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता अभियान

-मिशन प्रकृति सेवा
-प्रबंध निदेशक नितीश उपाध्याय, प्रिंसिपल सीके सिंह बच्चों संग किया पौधरोपण
-प्रार्थना सभा के बाद बच्चों ने प्रस्तुत किया वृक्ष बचाओ -जीवन बचाओ लघु नाटक

शशिकांत ओझा

बलिया : शिक्षा के क्षेत्र में पूरे जनपद में अग्रणी विहान विद्यापीठ में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों ने “वृक्ष बचाओ, जीवन बचाओ” विषय पर एक लघु नाटक के माध्यम से अत्यंत मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसका संचालन कौस्तुभ ओझा ने किया। आस्विक यादव, अवनीश, देवांश, कृतमान, रुद्र पांडेय, रूपा, शाश्वत राज पांडेय, कार्तिक चौबे, खुशबू, आशिया, दिव्यांजलि, कनक के प्रदर्शन ने सबके मन को सम्वेदनशील कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक नितीश उपाध्याय व प्रिंसिपल सीके सिंह बच्चों संग पौधरोपण भी किया।


कार्यक्रम के अंतर्गत नौनिहालों ने संस्थान के प्रबंध निदेशक नितीश उपाध्याय के साथ मिलकर पौधरोपण कर पौधों की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में सर जेसी बोस द्वारा आविष्कृत क्रेस्कोग्राफ का उल्लेख करते हुए पेड़ों की हमारे जंतु जगत में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रिंसिपल सीके सिंह ने विद्यार्थियों को ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया, वहीं चेयरमैन अजय उपाध्याय ने सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक मूर्त रूप देने में समन्वयक दिव्या का अमूल्य योगदान रहा।

विहान किंडरगार्टन चंद्रशेखर नगर में भी पौधरोपण

विहान किंडरगार्टन, चंद्रशेखर नगर में भी सुश्री निधि के मार्गदर्शन में नन्हे-नन्हे बच्चों ने वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का सुंदर संदेश दिया। यह छोटी-सी पहल एक हरित एवं सुरक्षित भविष्य की ओर महत्वपूर्ण कदम है।