अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

द होराइजन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

-भारत का राष्ट्रीय पर्व
-विद्यालय के संरक्षक जितेन्द्र नाथ मिश्र ने किया ध्वजारोहण
-राष्ट्रगान के साथ पूरा विद्यालय गूंजा देश भक्ति के भाव से
-बच्चों की मोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा सभी का मन

शशिकांत ओझा

बलिया : जनपद के उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों में शुमार द होराइजन स्कूल, त्रिकालपुर गड़वार में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। स्कूली छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस पर मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षक जीतेन्द्र नाथ मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। राष्ट्रगान के साथ पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। बच्चों की मोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक जीतेन्द्र नाथ मिश्रा ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और देश के प्रति उनके समर्पण से प्रेरणा लेने का संदेश दिया तथा देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।