Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

20 अक्टूबर को बलिया आएंगी फिल्म अभिनेत्री सपा नेता काजल निषाद

-मिशन 2022
-बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में निषाद चेतना रैली को करेंगी संबोधित

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


बलिया : प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री, कवियत्री एवं समाजवादी पार्टी की नेता काजल निषाद का आगमन 20 अक्तूवर को जिले में हो रहा है।
वह मैरिटार चौराहा विधानसभा क्षेत्र बांसडीह बलिया पर 11 बजे दिन में होने जा रहे है निषाद चेतना रैली को सम्बोधित करेंगी।

कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष एवं स्थानीय विधायक रामगोविन्द चौधरी होंगे।रैली के साथ प्रदेश के अनेक वरिष्ठ सपा नेता भी पधार रहे है। उक्त जानकारी सपा प्रवक्ता सुशील पाण्डेय”कान्हजी” ने देते हुए बताया कि रमेश चन्द्र साहनी (पूर्व मंत्री दर्जा प्राप्त), तूफानी निषाद,
अनिकेत साहनी (प्रदेश सचिव मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड) भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगें। नेता गण उसी दिन गोरखपुर से सड़क मार्ग से चल कर तुर्तीपार सिकन्दरपुर होते हुए मैरिटार चौराहा कार्यक्रम स्थल पहुँचेंगे। निषाद चेतना रैली की तैयारी में समाजवादी पार्टी के सदस्य जुटे हैं।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking