Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

योगी जी ने जिलाध्यक्ष संजय यादव को दिया अमूल्य मार्गदर्शन, मिशन 2024 का मंत्र

-शिष्टाचार मुलाकात

-मुख्यमंत्री के आवास पर एमएलसी रविशंकर सिंह के साथ मिले जिलाध्यक्ष 

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक संजय यादव को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त हुआ। जिलाध्यक्ष संजय यादव ने सदस्य विधान परिषद रविशंकर सिंह पप्पू के साथ मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शिष्टाचार मुलाकात की।

जिलाध्यक्ष बनने के बाद पूर्व विधायक संजय यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास लखनऊ कालीदास मार्ग पर की। मुख्यमंत्री ने उन्हें भाजपा अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी मिलने पर बधाई और एवं अमूल्य मार्गदर्शन भी दिया। मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्ष को मिशन 20264 लोकसभा चुनाव का मंत्र भी दिया। पूर्व विधायक संजय यादव ने भी चुनाव में पार्टी के लिए अपना सबकुछ न्योछावर करने को कहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष के साथ विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह “पप्पू” भी उपस्थित रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking