उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर विस्फोट में दो घर जमींदोज हो गया, जबकि 8 लोगों की मौत हो गयी। सात लोग गंभीर रूप से घायल हैै, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गैस सिलेंडर विस्फोट दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए है।घटना गोंडा जनपद के वजीरगंज इलाके के टीकरी गांव की है। मंगलवार की रात सिलिंडर ब्लास्ट होने के बाद अगल-बगल के मकान गिर गए। घटनास्थल से 14 लोगों को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सात को मृत घोषित कर दिया। बाद में मलबे से एक बालक का शव मिला। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल है।
Related Articles
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर में मिला रिजल्ट तो बच्चों के खिले चेहरे
-परीक्षा परिणाम वितरण-अभिभावकों के चेहरे पर भी दिखी मुस्कान, सेल्फी प्वाइंट पर सभी ने ली तस्वीर भी शशिकांत ओझा बलिया : जनपद के विख्यात शिक्षण संस्थानों में शुमार रेवती के मन:स्थली एजुकेशन सेंटर में शनिवार को रिजल्ट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों को वर्ष भर की मेहनत व लगन का परिणाम जब उनके हाथ में […]
भाभी ने देवर पर फेंका तेजाब, देवर की हुई मौत
बलिया : फेफना थाना क्षेत्र के मिड्डा गांव में बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर देवर और भाभी के बीच विवाद हो गया। भाभी ने देवर पर तेजाब फेंक दिया जिससे देवर की मौत हो गयी। भाभी भी आंशिक रूप से झुलस गई जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चँ रहा है। फेफना थाना क्षेत्र […]
रसड़ा रतनपुरा इंदारा रेलपथ दोहरीकरण का ट्रायल चार व पांच मार्च को
-भारतीय रेल -रेल प्रशासन ने लोगों से किया आग्रह, खुद को और मवेशियों को रखें रेलपथ से दूर शशिकांत ओझा बलिया : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के क्रम में इन्दारा-शाहगंज दोहरीकरण परियोजना के अन्तर्गत रसड़ा-रतनपुरा-इन्दारा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के अंतर्गत दूसरी रनिंग लाइन का निर्माण का कार्य पूर्ण हो […]

