अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बलिया जिले के दो खिलाड़ियों के अहम योगदान से यूपी खो खो टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

-विद्यालयी खेल प्रतियोगिता

-उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आयोजित थी अंडर 17 राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता

शशिकांत ओझा

बलिया : माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता (अंडर 17) बालक और बालिका वर्ग का आयोजन उत्तर प्रदेश के भगवान राम की धरती अयोध्या में हुआ। उत्तर प्रदेश बालक वर्ग की टीम ने गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता के अंतर्गत यूपी टीम में आजमगढ़ मंडल खासकर बलिया के खिलाड़ी का विशेष योगदान रहा।

विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभाग करने वाली उत्तर प्रदेश की टीम में आजमगढ़ मंडल की ओर से बलिया जिले के श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कालेज के गोलू कुमार यादव तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवकली के आकाश साहनी शामिल रहे। मंडल से एक खिलाड़ी आजमगढ़ जनपद का रहा। प्रदेश के 18 मण्डलों में से तैयार प्रदेश की टीम में आजमगढ़ मंडल के तीन खिलाड़ी ही प्रदेश की टीम को  गोल्ड मेडल दिलाने में अपना अहम योगदान दिए। इस प्रतियोगिता मे हर्ष की बात यह रही की महाराष्ट्र को खो-खो का गढ़ माना जाता है क्योंकि खो-खो की उत्पति ही महाराष्ट्र से हुई है और उन्हीं को फाइनल मैच मे हराकर यूपी के बच्चों ने गोल्ड पर कब्जा जमाया। 

बलिया पहुंचे खिलाड़ियों का हुआ स्टेशन पर अभिनंदन

गोल्ड मेडल जितने के बाद दोनों होनहार खिलाडी जब उत्सार्ग ट्रेन से बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचे है तो माध्यमिक शिक्षा विभाग के मुखिया देवेन्द्र कुमार गुप्ता जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। तमाम कोहरे और ठंड की परवाह किए बिना दर्जनों शिक्षक  मुख्य रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि के रूप में प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, जनपदीय क्रीड़ा समिति के सचिव दिनेश प्रसाद एवं पूर्व क्रीड़ा सचिव हरेंद्र कुमार सिंह, मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अखिलेश सिन्हा तथा शारीरिक शिक्षक कृष्णानंद, अन्य शिक्षक राजाराम पांडेय, स्नेह प्रकाश सिंह, प्रशांत सिंह तथा उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय देवकली के वरिष्ठ शिक्षक जितेंद्र कुमार राय एवं  शारीरिक शिक्षक धर्मवीर कुमार यादव तथा अन्य दर्जनों शिक्षक साथी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहकर खिलाड़ियों को माला पहनायया और मिठाई खिलाकर स्वागत किए और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।