Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

विधानसभा जहुराबाद में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी नीरज शेखर जी की उपस्थिति में बैठक

-लोकसभा चुनाव 2024

-सभी ने लिया संकल्प मोदी को लगातार तीसरी बार बनाएंगे प्रधानमंत्री

-अबकी बार 400 पार में बलिया लोकसभा की भी रहेगी सहभागिता

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : लोकसभा क्षेत्र 72 बलिया के विधानसभा क्षेत्र जहूराबाद में भाजपा मंडल की बैठक लोकसभा उम्मीदवार नीरज शेखर की मौजूदगी में हुई। सभी ने नीरज शेखर का जोरदार इस्तकबाल करने के साथ संकल्प लिया कि मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के अभियान में मनोयोग से जुटेंगे। अबकी बार 400 पार में बलिया लोकसभा की भी मजबूत सहभागिता रहेगी।

जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में मंडल स्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारीयों तथा कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पांच मंडलों बाराचवर प्रथम, बाराचवर द्वितीय, कासिमाबाद, कासिमाबाद प्रथम और कासिमाबाद द्वितीय में बैठक हुई। नीरज शेखर जी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की तैयारियों और कार्यक्रमों पर चिंतन किया। नीरज शेखर जी ने प्रधानमंत्री के विभिन्न योजनाओं और उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर उनका जनाधार मांगने और अपनी विजय सुनिश्चित करने की रणनीति मंडल स्तरीय बैठकों में तैयार की और पार्टी कार्यकर्ताओं के अंदर उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किया। भारतीय जनता पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए प्रत्येक जनमानस तक पूर्व में चल रही सरकार की योजनाएं और आगामी योजनाओं से परिचित करा करके उनका सर्वाधिक मतदान अपने पक्ष में कराने को लेकर सघन चर्चा और विमर्श भी हुआ।

बैठक में कासिमाबाद ब्लॉक प्रमुख मनोज गुप्ता, बाराचवर ब्लॉक प्रमुख बिजेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जहुराबाद मंदा राजभर, भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री सचिन कनौजिया, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेश राम, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला मंत्री कंचन गिरि आदि वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking