
-जनहित राजनीतिक कार्यक्रम
-तीन माह चली पदयात्रा के आखिरी दिन भगवामई हुई चितबड़ागांव की धरती
-हजारों की संख्या में भाजपा के आम और खास ने किया प्रतिभाग

शशिकांत ओझा
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन माह तक चली पदयात्रा के आखिरी दिन चितबड़ागांव में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चितबड़ागांव का क्षेत्र भगवमय दिखा, लगभग चार घंटे तक चली पदयात्रा कार्यक्रम में आधी आबादी की भी दमदार उपस्थिति दिखी।




‘आपका नेता आपके द्वार’ कार्यक्रम के साथ 12 दिसंबर को शुरू हुई इस पदयात्रा में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने फेफना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में प्रत्येक घर तक पहुंच केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाते हैं। लगभग तीन माह तक चली इस पदयात्रा में रविवार के दिन चितबड़ागांव में नगर पंचायत कार्यालय से हज़ारों की संख्या में स्थानीय लोग निकले और उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में चितबड़ागांव नगर का भ्रमण किया। गौरतलब हो कि पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी लगभग डेढ़ दशक से भी अधिक समय से फेफना विधानसभा के गांव गांव द्वार द्वार घूम कर पदयात्रा करते रहे हैं। रविवार को पदयात्रा के बाद रामलीला मैदान में एक बड़ी जनसभा में तब्दील हुआ जहां देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

चितबड़ागांव में आयोजित पदयात्रा में पूर्वमंत्री उपेंद्र तिवारी संग पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक संजय यादव, चेयरमैन अमरजीत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र पांडेय, सुभसपा जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर, उपेंद्र पांडेय, अंजनी राय, अजीत राय, हिमांशु चतुर्वेदी, बृजनाथ सिंह, विजय वर्मा, मुनीम राजभर, रोहित राजभर, आर्केश दुबे, उमेश सिंह, सर्वानंद तिवारी, प्रशांत राय, पवन राय, विनय राय, जयनारायण यादव, रामनारायण पासवान, मनोज राय पमपम, बबन राय, विनोद सिंह, सूर्यदेव राय, इम्तियाज, शमीम अंसारी आदि उपस्थित रहे।









