
-सम्राट अशोक जयंती
-सम्राट अशोक नव निर्माण समिति के बैनर तले हुआ यह भव्यतम आयोजन
-पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा रहे आयोजन के मुख्य अतिथि
-जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी पुनम मौर्या विशिष्ट अतिथि
-बड़ेलाल मौर्य, शिवकुमार कौशिकेय आदि की रही मौजूदगी



शशिकांत ओझा
बलिया : विकासखंड गड़वार के थुभा उत्तम गांव में गुरुवार को सम्राट अशोक की जयंती भव्यता पूर्वक मनायी गई। पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा ने आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता किया। जयंती कार्यक्रम में वक्ताओं ने सम्राट अशोक की कृतियों का बखान करते हुए उन्हें नमन किया। सभी ने जयंती पर सम्राट अशोक को श्रद्धासुमन अर्पित किया।




जयंती कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा बुद्ध और सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई। आयोजकों ने अतिथियों का माल्यार्पण करते हुए बैज लगाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा ने सम्राट अशोक को नमन करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सिद्धांतों आदर्शों के अनुसरण की बात कही। अध्यक्ष जिला पंचायत वाराणसी पूनम मौर्या ने कहा कि सम्राट अशोक हमें बहुत कुछ देकर गए हैं। हम सभी को उनके सिद्धांतों का अनुसरण करना है। जयंती कार्यक्रम में बड़ेलाल मौर्य, शिवकुमार कौशिकेय, धनंजय कुशवाहा, संजय मौर्य एडवोकेट हाईकोर्ट, सुधीर मौर्य प्रधान, तेज बहादुर मौर्य, राधेश्याम वर्मा, सुधाकर वर्मा, विजय वर्मा, आईडी वर्मा, दीनानाथ वर्मा, सतीश वर्मा, परशुराम वर्मा, मंजय वर्मा, विजय गुप्ता, अजय सिंह, सतीश उपाध्याय, टुनटुन उपाध्याय आदि की मौजूदगी रही। जयंती कार्यक्रम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ।



