
-हनुमान जयंती
-लोक गायक गोपाल राय, सनी पांडेय, विशाल गगन और सधुवा की शानदार प्रस्तुति
-आदिशक्ति मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर परिसर में आयोजित हुआ भजन संध्या

शशिकांत ओझा
बलिया : जिला पंचायत वार्ड संख्या 49 क्षेत्र के युवा समाजसेवी विद्यासागर ओझा ‘छोटू’ के आग्रह पर लोक कलाकारों ने गुरुवार को आदि शक्ति मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर परिसर में सुर सरिता बहायी। भजन संध्या में देवी गीतों पर दर्शक झूमते रहे। मौका था हनुमान जयंती धार्मिक आयोजन का। भजन संध्या में लोक कलाकार गोपाल राय, सनी पांडेय, विशाल गगन और सोनू लाल यादव ‘सधुवा’ की शानदार प्रस्तुति रही।




हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जिला पंचायत वार्ड संख्या 49 के युवा समाजसेवी विद्यासागर ओझा ‘छोटू’ ने प्रति वर्ष की भांति बड़ा आयोजन किया। सुबह सुबह ही विधिवत पूजन अर्चन के बाद सुंदरकांड पाठ प्रारंभ हुआ। सुंदरकांड पूर्ण होने पर विधिवत आरती और हवन हुआ। उसके बाद भंडारा और भजन संध्या कार्यक्रम शुरू हुआ। भजन संध्या कार्यक्रम में लोकगायक गोपाल राय, सनी पांडेय, विशाल गगन, सोनू लाल यादव ‘सधुवा’ सहित आधा दर्जन कलाकार मां के दरबार में हाजिरी लगाई। कलाकारों ने भक्ति की गजब समा बांधी। ग्राम प्रधान कपुरी अभय वर्मा ने सभी का अभिनंदन किया। आयोजक समाजसेवी विद्यासागर ओझा छोटू ने सभी आगंतुकों और कलाकारों का आभार जताया।





