
-भारतीय रेल का तोहफा
-अप एंड डाउन दोनों तरफ से खूब सुबह बलिया पहुंचेगी यह विशेष ट्रेन

शशिकांत ओझा
बलिया : रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से आसनसोल तक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन संचालन का कार्यक्रम बनाया है। इस ट्रेन के संचालन का लाभ बलिया के लोगों को भी मिलेगा। भारतीय रेल प्रशासन ने विशेष ट्रेन संचालन की समय सारिणी को भी जारी कर दिया है।

आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी वाया बनारस बलिया ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 08 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को तथा आसनसोल से 09 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक वृहस्पतिवार एवं सोमवार को 24 फेरों के लिए निर्धारित हुआ है। गाड़ी संख्या 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 09.20 बजे प्रस्थान करेगी । निर्धारित रेलवे स्टेशनों पर होते हुए ट्रेन दूसरे दिन बलिया 00.10 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह विशेष ट्रेन 04186 प्रत्येक सोमवार व वृहस्पतिवार को आसनसोल से 17.10 बजे प्रस्थान करेगी । विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर होते हुए ट्रेन बलिया 03.55 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 06, साधारण द्वितीय श्रेणी / द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 11 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जाएंगे।



