अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

एक बार फिर सनबीम स्कूल को मिला जिला टापर देने का गौरव

-सीबीएसई 12वीं का परिणाम
-विद्यालय की अनीशा अल्ताफ ने 97.2% अंको के साथ जिले में लहराया परचम
-परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में परिसर में खुशी का माहौल
-प्रबंध निदेशक डा. अरुण सिंह “गामा” व प्रिंसिपल ने बच्चों को खिलाई मिठाई

शशिकांत ओझा

बलिया : प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सनबीम स्कूल, बलिया ने कक्षा दसवीं के बाद अब 12वीं के परीक्षा परिणामों में भी अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। बुधवार को घोषित हुए सीबीएसई 12वीं के परिणामों में विद्यालय की छात्रा अनीशा अल्ताफ (जीव विज्ञान) ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और जिले का मान बढ़ाया है।

परिणामों की घोषणा होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल छा गया। मेरिट सूची में प्रथम स्थान पर रहीं अनीशा के साथ-साथ अन्य संकायों के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मानविकी संकाय में वैष्णवी कौर ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और शौर्य गुप्ता (गणित संकाय) ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में आशुतोष गुप्ता ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसी के साथ अदिति चतुर्वेदी (गणित संकाय)95 प्रतिशत, राशिका पांडे(वाणिज्य संकाय) 94.4 प्रतिशत, खुशबू (मानविकी) 93.8 प्रतिशत, आकृति राय (जीव विज्ञान) 93.6प्रतिशत, निष्ठा चौरसिया (मानविकी) 93.2 प्रतिशत, दृष्टि सिंह (मानविकी) 93 प्रतिशत और मेघना सिंह (जीव विज्ञान) 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।

विद्यार्थियों की इस गौरवशाली उपलब्धि पर विद्यालय के सचिव श्रीवत्स सिंह, निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह तथा प्रधानाचार्या डॉ. अर्पिता सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। विद्यालय निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह ने कहा कि यह सफलता हमारे शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की अनुशासित मेहनत का प्रतिबिंब है। कक्षा 10वीं के शत-प्रतिशत परिणाम के बाद 12वीं के इन अंकों ने विद्यालय की शैक्षणिक साख को और मजबूत किया है। प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर परीक्षा परिणाम की बधाई दी और भविष्य के लिए मंगल कामना की।