अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

विधानसभा फेफना के विकास को दर दर पहुंच याचना कर रहे पूर्व मंत्री नारद राय

-बेहतर राजनीति का नमूना
-उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व जलशक्ति मंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात
-स्वास्थ्य मंत्री और जलशक्ति मंत्री से फेफना के विकास की करी मांग

शशिकांत ओझा

बलिया : विधानसभा क्षेत्र फेफना के संपूर्ण विकास के अपनी झोली फैला कर पूर्व मंत्री नारद राय लखनऊ में दर दर पहुंच याचना करने में इन दिनों जुटे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चितबड़ागांव को तहसील बनाने की मांग के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रत देव से शिष्टाचार मुलाकात कर स्नेहाशीष लिया और फेफना के विकास की याचना करनी। विधानसभा फेफना की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने और मगही नदी की खुदाई के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया।

प्रदेश सरकार के उप मुख्यमन्त्री ब्रजेश पाठक और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रत देव से वरिष्ठ भाजपा नेता फेफना विधानसभा पूर्व मंत्री नारद राय ने शिष्टाचार मुलाकात की। पूर्व मंत्री ने दोनों मंत्रियों से विधानसभा क्षेत्र फेफना के बेहतरी की मांग की। कई योजनाओं की ओर ध्यान दिलाया। लखनऊ स्थित आवास पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से स्नेहिल व सौहार्द्रपूर्ण मुलाक़ात कर उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन लिया। राजनैतिक चर्चाओं के साथ फेफना विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाए जाने पर सार्थक बात हुई। फेफना विधानसभा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नसीरपुर कलां, चाँदपुर (गड़वार) व चितबड़ागांव एमबीबीएस डॉक्टर व महिला प्रसूति विशेषज्ञ की उपलब्धता, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहीं पर अतिरिक्त डॉक्टर की तैनाती के साथ ही फेफना विधानसभा के लगभग सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, फार्मासिस्ट व एएनएम की तैनाती हेतु पत्र देकर अनुरोध किया। चितबड़ागांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाए जाने हेतु बिल्डिंग बनकर तैयार है उसका हस्तान्तरण कर नरहीं की तरह चितबड़ागांव में भी शीघ्र सीएचसी के संचालन का अनुरोध किया। उप मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। इसी क्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव देव सिंह से उनके आवास पर पूर्व मंत्री ने मुलाकात की। पिछले दिनों विधान सभा फेफना के ग्राम सभा दौलत पुर में स्थित ताल करौटी से मगही नदी तक बने ड्रेन की खुदाई एवं मौजा हरिबंशपुर रौलताल से टुटुआरी कथरिया मगही नदी तक ड्रेन की खुदाई के कार्य को कराने के लिए आग्रह किया। मंत्री ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिशासी अभियंता बलिया को टेलीफ़ोन करके कार्य कराने के लिए निर्देशित किया।