अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

चैनराम बाबा समाधि स्थल सहतवार में भव्य श्री महाविष्णु यज्ञ 18 से

-धार्मिक आयोजन
-महायज्ञ की तैयारियों जोरों पर, दुल्हन की तरह से रहा चैनराम बाबा मंदिर
-18 मई को आयोजित है भव्य कलश यात्रा और 26 भी को पूर्णाहुति के बाद भव्य भंडारा
-नगर पंचायत प्रशासन, थानाध्यक्ष सहतवार और सपा नेता गुड्डू सिंह जुटे तैयारियों में

शशिकांत ओझा

बलिया : नगर पंचायत सहतवार सहित विधानसभा क्षेत्र बांसडीह व जनपद भर के लोगों के आस्था का केंद्र चैनराम बाबा मंदिर सहतवार परिसर में 18 मई से 26 मई तक श्री महाविष्णु यज्ञ का भव्य आयोजन सुनिश्चित है। यज्ञ की तैयारियां अंतिम दौर में हैं, चैनराम बाबा मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। यज्ञ को सफल बनाने में आयोजन समिति, नगर पंचायत प्रशासन सहतवार और सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू मनोयोग से लगे हैं। थानाध्यक्ष सहतवार प्रशांत चौधरी महायज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह चौकस हैं।

चैनराम बाबा समाधि स्थल पर आयोजित श्री महाविष्णु यज्ञ की कलश यात्रा 18 मई को निकलेगी। सहतवार से यात्रा निकल रेवती होते हुए पंचरुखिया गंगा तट से कलश में जल लेकर पुनः यज्ञस्थल पर पहुंचेगी। महायज्ञ की पुर्णाहुति और भव्य भंडारे का आयोजन 26 मई को आयोजित है। महायज्ञ के भंडारे में 50 हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने का अनुमान भी है। महायज्ञ के दौरान यज्ञ परिसर में मेला भी आयोजित होगा जिसमें बच्चे झूला और चरखी का आनंद भी ले सकेंगे। महायज्ञ में मथुरा और अयोध्या से आए कथावाचक भी भक्तिरस की दरिया बहाएंगे। रामलीला रासलीला का आयोजन भी शाम को होगा। महायज्ञ की तैयारियों में आयोजन समिति, नगर पंचायत प्रशासन सहतवार और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह गुड्डू पूरे मनोयोग से जुटे हैं। सहतवार थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद हैं।