
-मिशन विधानसभा 2027
-बलिया नगर 361 विधानसभा से समाजवादी पार्टी में कर रहे दमदार दावेदारी
-बलिया नगर विधानसभा समाजवादी पार्टी के सबसे पुराने हैं कद्दावर नेता

शशिकांत ओझा
बलिया : मिशन विधानसभा 2027 का अलग भले निर्वाचन आयोग ने नहीं बजाया हो पर राजनीतिक दलों ने लगभग बिगुल बजा ही दिया। राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों में टिकट की जंग खुल कर दिख रही है। खासकर सपा और भाजपा के संभावित उम्मीदवार पूरी ताकत झोंके हैं।


बलिया जनपद की बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के लगभग आधा दर्जन उम्मीदवार दावा कर रहे हैं। सपा प्रदेश सचिव अकमल नईम खां मुन्ना, पूर्व विधायक मंजू सिंह, पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल राय, सयूस प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि सहित कई लोगों का दावा है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अकमल नईम खां मुन्ना कच्छप गति से शनै शनै मंजिल की बढ़ रहे हैं। अकमल नईम खां मुन्ना समाजवादी के सबसे पुराने कद्दावर नेता हैं। कई बार उन्हें दूसरे दलों से खबर भी मिला पर उन्होंने नकार दिया। इस बार अकमल नईम खां मुन्ना ने दमदारी से विधानसभा टिकट का दावा किया है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्हें टिकट देंगे की नहीं यक्ष प्रश्न है और यह भविष्य के गर्भ में हैं।


