
-धार्मिक आयोजन
-आदि शक्ति मां कपिलेश्वरी भवानी के पावन दरबार में भव्य आयोजन
-शाम तक चलता रहा विशाल भंडारा, हजारों लोगों ने दिया आनंद

शशिकांत ओझा
बलिया : ज्येष्ठ मास के चतुर्थ बड़े मंगल के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने आदि शक्ति मां कपिलेश्वरी भवानी के दरबार में विशाल भंडारे का आयोजन किया। भंडारा शाम चल चलता रहा और हजारों लोगों ने आनंद लिया। सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने बड़े मनोयोग से आगंतुकों का अभिवादन किया और भंडारे का प्रसाद परोसा। आयोजन में समाजवादी पार्टी के बहुतेरे सम्मानित नेताओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता की।











नेशनल हाईवे पर स्थापित मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर परिसर में सड़क के किनारे ही भंडारा पंडाल बना। पंडाल में ही बजरंग बली का चित्र रखकर विधिवत पूजन अर्चन हुआ। कपिलेश्वरी भवानी मंदिर के पुजारी प्रमोद पांडेय ने बजरंग बली की पूजा कराई। सपा राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने अपनी पत्नी और परिजनों संग विधिवत पूजन किया। बजरंगबली की पूजा के बाद मां कपिलेश्वरी भवानी की पूजा किया गया। मंदिर परिसर में स्थापित सभी देवताओं को प्रसाद चढ़ाने के बाद भंडारा प्रारंभ हुआ। भंडारे में मनोयोग से सभी को प्रसाद ग्रहण कराया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी को रुह-आफ-जाह शर्बत भी दिया गया। नेशनल हाईवे पर यात्रा कर रहे बाइक सवारों ने भी वाहन खड़ा कर प्रसाद ग्रहण किया। शाम तक प्रसाद वितरण का कार्यक्रम अनवरत चलता रहा। भंडारा कार्यक्रम में आनंद चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष, मंजू सिंह पूर्व विधायक, शशिकांत चतुर्वेदी प्रदेश सचिव सपा, सुनील परख प्रदेश सचिव सपा, बीरबल राम जिला महासचिव सपा, कामेश्वर सिंह, डा. कप्तान उपाध्याय, संजय उपाध्याय पूर्व चेयरमैन, डा.शोएबुल इस्लाम जिला कोषाध्यक्ष सपा, शामू ठाकुर, अजय राय मुन्ना, गौरव चौधरी पूर्व प्रमुख, अंजनी सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मुन्ना सिंह पूर्व प्रधान, कमलेश सिंह, देव कुमार चौबे, भैया मुन्ना बहादुर, प्रभुनाथ पहलवान, धर्मेंद्र सिंह पूर्व प्रधान आदि मौजूद रहे।


