
-धर्म के प्रति आस्था
-भारतीय रेल के वरिष्ठ अधिकारी निर्भय नारायण सिंह भी रहे साथ

शशिकांत ओझा
बलिया : नगर पंचायत सहतवार में स्थापित प्रसिद्ध संत चैनाराम बाबा की समाधि स्थल पर चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय ने सोमवार की शाम हाजिरी लगाई। पूर्व मंत्री नारद राय ने संत चैनाराम बाबा की समाधि स्थल पर विधिवत पूजन किया और महायज्ञ की यज्ञशाला की परिक्रमा भी की। यज्ञकर्ता संत से मिल उनका भी आशीर्वाद लिया। पूर्व मंत्री नारद राय के साथ भारतीय रेल के वरिष्ठ अधिकारी निर्भय नारायण सिंह भी मौजूद रहे।

















विधानसभा फेफना के वरिष्ठ भाजपा नेता, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय सोमवार की शाम सहतवार पहुंचे। पूर्व मंत्री ने धार्मिक आयोजन श्री विष्णु महायज्ञ में आस्था की डुबकी लगाई। पूर्व मंत्री नारद राय ने प्रसिद्ध संत चैनाराम बाबा की समाधि स्थल पर गए और पूरे मनोयोग से पूजन कर सबके कल्याण का आशीर्वाद मांगा। पूर्व मंत्री ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर पुण्य भी अर्जित किया। पूर्व मंत्री के साथ भारतीय रेल के वरिष्ठ अधिकारी निर्भय नारायण सिंह (विधानसभा क्षेत्र बैरिया) भी रहे। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और चेयरमैन नगर पंचायत सहतवार के प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू ने पूर्व मंत्री नारद राय और भारतीय रेल के वरिष्ठ अधिकारी निर्भय नारायण सिंह की आगवानी की अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया। सहतवार की इस धार्मिक यात्रा में पूर्व मंत्री नारद राय के साथ दर्जन भर लोग रहे।


