अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

चाचा ने अपने सगे भतीजे को मारी गोली, भतीजा घायल

-पारिवारिक विवाद वजह
-पुलिस ने आरोपी चाचा को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी
-चितबड़गांव थाना क्षेत्र के सुजायत बगहीं का है यह मामला

शशिकांत ओझा

बलिया : चितबड़ागांव थानांतर्गत ग्राम पंचायत सुजायत के मौजा बगहीं में गुरुवार को पारिवारिक विवाद के चलते सगे चाचा ने अपने 14 वर्षीय भतीजे को गोली मारकर घायल कर दिया। भतीजे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। आरोपी चाचा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बगहीं (सुजायत) गांव निवासी संजय सिंह पुत्र रामदेव सिंह ने गुरुवार को अपने बड़े भाई बब्बन सिंह के 14 वर्षीय पुत्र वैभव सिंह को गोली मार दी। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। घायल वैभव को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि कि वैभव की बांह में गोली लगी है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष चितबड़ागांव बृजेश सिंह का कहना है कि घायल की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।