
-मिशन विधानसभा चुनाव 2027
-पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी के पुत्र हैं रंजीत चौधरी
-पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के पुत्र हैं आनंद चौधरी
-विधायक उमाशंकर सिंह के पुत्र हैं प्रिंस युकेश सिंह

शशिकांत ओझा
बलिया : मिशन विधानसभा 2027 में बलिया की राजनीति में क्या कुछ बड़े बदलाव होंगे यह सवाल पब्लिक में यक्ष प्रश्न की तरह चल रहा है। पब्लिक चर्चा है कि पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी और विधायक उमाशंकर सिंह अपने अपने पुत्रों को अपनी राजनीतिक विरासत सौंपेंगे।

पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी बलिया जनपद की बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से राजनीति करते हैं। पूर्व मंत्री के पुत्र रंजीत चौधरी भी पिताजी की राजनीति में हाथ बंटाते हैं। रंजीत चौधरी वैसे तो वरिष्ठ समाजवादी नेता कहे जरुर जाते हैं पर वे राजनीति पिताजी की छत्रछाया में ही पर्दे के पीछे ही रहते हैं। चर्चा है कि मिशन 2027 में रामगोविन्द चौधरी रंजीत चौधरी को बांसडीह से उम्मीदवार बना सकते हैं। हकीकत क्या है यह तो पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी ही जानते हैं पर पब्लिक यही कह रही है।

पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता हैं। उनका कार्य क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र फेफना रहा है पर वर्तमान में वहां से संग्राम सिंह यादव विधायक हैं। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के पुत्र आनंद चौधरी हैं। आनंद चौधरी बलिया ज़िला पंचायत के अध्यक्ष भी हैं। आनंद चौधरी की राजनीतिक छवि खुद बहुत ठीक है पर जिला अभी उन्हें अंबिका चौधरी का पुत्र ही ज्यादा मानता है। पब्लिक में इस बात की चर्चा है कि पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी अपने बेटे आनंद चौधरी की राजनीतिक विरासत तैयार करने में जुटे हैं। पब्लिक यह कह रही है कि अंबिका चौधरी आनंद चौधरी को मिशन 2027 में लांच करेंगे। आनंद चौधरी के लिए विधानसभा फेफना, बलिया नगर और रसड़ा कहीं से भी जुगत भिड़ाई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि तो खुद अंबिका चौधरी बताएंगे कि वो खुद चुनाव लड़ेंगे की बेटे को लड़ाएंगे।

विधायक उमाशंकर सिंह विधानसभा रसड़ा से विधायक हैं। विधायक उमाशंकर सिंह की तबीयत भी ठीक नहीं चल रही, उन्हें कैंसर की शिकायत है। प्रिंस युकेश सिंह उमाशंकर सिंह के पुत्र हैं। प्रिंस युकेश सिंह पब्लिक के निकल लोगों की सुनते रहते हैं। पब्लिक में एक चर्चा यह भी है कि प्रिंस ही इस बार विधानसभा क्षेत्र का चुनाव लड़ेंगे। होगा क्या यह तो अभी भविष्य की गर्म में है।


