अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

चितबड़ागांव को तहसील बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी जी से मिले पूर्व मंत्री नारद राय

-शिष्टाचार मुलाकात
-5 कालीदास मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात कर लिया आशीर्वाद भी

शशिकांत ओझा

बलिया : मिशन विधानसभा 2027 के लिए विधानसभा क्षेत्र फेफना में मजबूत दस्तक देने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, नारद राय ने रविवार को मुख्यमंत्री सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और फेफना विधानसभा क्षेत्र के हृदय स्थल चितबड़ागांव को तहसील बनाने की पुरजोर मांग करते हुए प्रार्थना पत्र भी दिया।

लखनऊ के 5 कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सरकारी आवास पर रविवार को पूर्व मंत्री नारद राय पहुंचे। पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री नारद राय ने बड़ी विनम्रता से आग्रह करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र फेफना सदर तहसील के अंतर्गत आता है और कोटवा नारायणपुर में रतसर तक का लंबा क्षेत्र उसी में आता है। विधानसभा फेफना में एक तहसील का निर्माण आवश्यक भी है कारण बलिया जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक एक तहसील है। फेफना इससे अछूता भी है। पूर्व मंत्री नारद राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस बाबत एक प्रार्थना पत्र भी प्रेषित किया। मुख्यमंत्री ने सार्थक आश्वासन देकर पूर्व मंत्री नारद राय का हौसला भी बढ़ाया। बलिया के विकास पर दोनों नेताओं की चर्चा भी हुई।