अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

डा. सुषमा शेखर के तीन स्वास्थ्य शिविर से बदली मिशन विधानसभा की राह

-राजनीति में सेवा सर्वोपरि
-पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्म शताब्दी के अवसर पर था आयोजन
-विधानसभा फेफना के करनई, रतसर और सोहांव में आयोजित था शिविर
-विधानसभा नेत्री डा सुषमा शेखर ने खुद भी देखी मरीजों की नब्ज
-तीन स्थानों पर आयोजित शिविर में लगभग पांच हजार मरीजों का उपचार

शशिकांत ओझा

बलिया : राजनीति में सेवा सर्वोपरि है और चुनावी काल में एक भी अच्छी गतिविधि चुनाव की राह बदल ही देती है यह विधानसभा फेफना में एक बार सिद्ध ही हुई है। भाजपा नेता डा सुषमा शेखर ने विधानसभा फेफना में तीन स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करा लगभग पांच हजार मरीजों का इलाज क्या कराया क्षेत्र के सबके दिलों में बस गई और उनकी तैयारी मिशन विधानसभा और भी आसान सी हो गई।

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का जन्म शताब्दी वर्ष चल रहा है। देश भर में अलग अलग आयोजन भी हो रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुत्रवधू और फेफना विधानसभा की वरिष्ठ भाजपा नेत्री डा सुषमा शेखर ने जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र फेफना में तीन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यह आयोजन तीन स्थानों पर हुआ। विधानसभा क्षेत्र के करनी, रतसर और सोहांव में अलग अलग दिनों शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में लगभग सभी रोगों के चिकित्सक आए। तीन स्थानों पर लगभग पांच हजार मरीजों का इलाज हुआ। डा. सुषमा शेखर ने स्वयं तीनों दिन खुद पूरे मनोयोग से मरीजों की नब्ज भी देखी। शिविर में मरीजों का लाभ तो हुआ ही डा. सुषमा शेखर की तैयारी मिशन विधानसभा की राह भी लगभग आसान जैसी हो गई। सनद रहे फेफना विधानसभा वर्तमान में समाजवादी पार्टी के कब्जे में है और 2027 चुनाव में भाजपा की ओर से तीन कद्दावर दावेदार मैदान में हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुत्रवधू डा सुषमा शेखर, प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी और पूर्व मंत्री नारद राय। डा सुषमा शेखर के इस आयोजन ने निश्चित तौर पर डा सुषमा शेखर को बहुत मजबूत किया है।