अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

संवरने लगा विधानसभा फेफना : रंग लाने लगी पूर्व मंत्री नारद राय की मेहनत

-नारद संग फेफना बुलंद

-चितबड़ागांव को तहसील बनाने की गतिविधियां हुईं तेज
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पूर्व मंत्री नारद राय ने उठाई थी मांग
-पूर्वमंत्री नारद राय की मांग को मिली नई रफ्तार, प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू

शशिकांत ओझा

बलिया : विधानसभा क्षेत्र फेफना के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय की फेफना विधानसभा के लिए की जा रही मेहनत अब रंग लाने लगी है। नगर पंचायत चितबड़ागांव को तहसील बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री नारद राय की मांग पर सरकार की ओर से पहल प्रारंभ हो गई है। इस पहल को देख रंग रहा है कि फेफना विधानसभा के विकास को मिली नई दिशा अब मिलने लगी है।

वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल मांग किया था कि जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक एक तहसील है जबकि फेफना वंचित हैं। फेफना के नगर पंचायत चितबड़ागांव को तहसील का दर्जा दिया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सकारात्मक आश्वासन दिया था। शासन की ओर से जिलाधिकारी को यह चिट्ठी प्राप्त हो गई है और जिला प्रशासन चितबड़ागांव को तहसील बनाने की प्रक्रिया में जुट गया है। जैसे ही पूर्व मंत्री नारद राय को उक्त की जानकारी हुई उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया और कहा चितबड़ागांव तहसील बनेगा तो क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।