
-योगाभ्यास कार्यक्रम
-रामशाला चबूतरा पर आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
-विधानसभा फेफना के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री नारद राय ने साथियों संग किया योग अभ्यास

शशिकांत ओझा
बलिया : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पुनीत अवसर पर रविवार कौन नगर पंचायत चितबड़ागांव के ऐतिहासिक रामशाला चबूतरे पर योग शिविर का आयोजन किया गया। विधानसभा फेफना के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री नारद राय ने सभी के साथ योगाभ्यास किलआज 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर फेफना विधानसभा के नगर पंचायत स्थित पवित्र रामशाला चबूतरा पर आयोजित ‘योग शिविर’ में सम्मिलित होकर योग का अभ्यास किया।





राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में स्वदेशी जागरण मंच बिहार व झारखण्ड के प्रभारी अजय उपाध्याय, मोतीचंद गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अभिराम सिंह दारा, वंशनारायण राय, सम्पन्न राय, पूर्व चेयरमैन बृजकुमार सिंह अंजनी कुमार उपाध्याय, पूर्व चेयरमैन वृषभान सिंह, डॉ. धर्मात्मानंद, पूर्व मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ रामजतन वर्मा, पूर्व मनोनीत सभासद पप्पू रावत, राजेश गुप्ता, आनन्द सिंह, राजकुमार चौरसिया, राजू सिंह, राजेश पाण्डेय, शारदानन्द तिवारी विक्की सहित सैकड़ों गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।

