अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

महाराज बाबा की मठिया मिल्की धाम में दिव्य भव्य धार्मिक आयोजन, विशाल भंडारा

-धर्म का कार्य
-वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यभान सिंह के नेतृत्व में हुआ आयोजन, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद
-दूर दूर से आए सैकड़ों बटूक और आचार्यों ने किया विधि विधान से पूजन अर्चन और हवन
-विधानसभा बैरिया की सभी समस्या समाप्त हो इसके लिए मठिया पर लगी हाजिरी

शशिकांत ओझा

बलिया : विधानसभा क्षेत्र बैरिया में आस्था के पवित्र केंद्र महाराज बाबा की मठिया मिल्की धाम में मंगलवार को पूरे विधानसभा बैरिया के जनकल्याणार्थ के एक दिवसीय जनकल्याणकारी महायज्ञ, पूजन हवन और दिव्य भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन के व्यवस्था की जिम्मेदारी वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यभान सिंह और उनकी टीम ने संभाला। हजारों श्रद्धालुओं ने महाराज बाबा की मठिया मिल्की धाम में आस्था से मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यभान सिंह ने बताया महाराज बाबा की मठिया बड़ी आस्था का केंद्र और धार्मिक सुप्रीम कोर्ट है। यहां कोई भी छूठी कसम नहीं खाता और छलावा बिल्कुल नहीं करता। यह जिंदा समाधि स्थल है। विधानसभा बैरिया भरपूर फजीहत का शिकार हो गई है। बाढ़, अगली, स्वास्थ्य सहित बहुत समस्या समाप्त करते हुए जनकल्याण के लिए महाराज बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई गई है। क्षेत्र का कल्याण अब बाबा ही करेंगे। धार्मिक विचारधारा से सदैव ओतप्रोत रहने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यभान सिंह ने विधानसभा क्षेत्र बैरिया के कल्याण की दृष्टिकोण से आस्था के पवित्र धाम महाराज बाबा की मठिया मिल्की धाम में यह आयोजन किया। सूर्यभान सिंह के आयोजन की पूरे विधानसभा क्षेत्र में चर्चा हुई और लोगों ने उन्हें धन्यवाद दिया।