
-राष्ट्रीय पर्व का आयोजन
-चेयरमैन अजय उपाध्याय ‘बबुआ जी’ ने किया ध्वजारोहण
-विद्यालय के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

शशिकांत ओझा
बलिया। विहान विद्यापीठ पकड़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में चेयरमैन अजय कुमार उपाध्याय ‘बबुआ जी’ ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान से पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो उठा। समारोह में विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न देशभक्ति गीतों, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह की जमकर सराहना हुई। विद्यालय के संस्थापक पं प्रमोद उपाध्याय की जयंती भी भावपूर्ण अंदाज में मनाई गई।




इस अवसर पर चेयरमैन अजय कुमार उपाध्याय, शैक्षणिक निदेशक त्रिविक्रम उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार केदारनाथ ओझा, वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत ओझा, प्रबंध निदेशक नितीश उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य सीके सिंह ने विद्यार्थियों को शुभाशीष दिया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। विद्यार्थियों से राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका निभाने तथा देश की एकता, अखंडता और गौरव को सदैव सर्वोपरि रखने का आह्वान किया गया। समारोह का वातावरण पूरे समय देशभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। विद्यालय के प्रबंध निदेशक नितीश उपाध्याय ने सभी आगंतुकों और विद्यालय परिवार के सदस्यों का आभार जताया।

जयंती के अवसर पर ‘प्रमोद उपाध्याय अमर रहें’ के नारे से परिसर गूंजा
विहान विद्यापीठ पकड़ी में स्वतंत्रता दिवस के दिन विद्यालय के संस्थापक पं. प्रमोद उपाध्याय की जयंती पर पूरा परिसर ‘प्रमोद उपाध्याय अमर रहें’ के नारों से गूंज उठा। विद्यालय परिवार ने संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार पं. प्रमोद कुमार उपाध्याय को श्रद्धापूर्वक नमन किया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत कर दिया। पूरे परिसर में तिरंगे की शान और अमर राष्ट्रभक्त की स्मृति ने समारोह को विशेष बना दिया।




