अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पूर्व प्रमुख नागा चौधरी की पौत्री के जन्मदिन से निकला एक नया संदेश

-चर्चा राजनीति की
-परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री नारद राय हुए शामिल
-बलियांस होटल में नागा चौधरी से हुई लंबी राजनीतिक चर्चा, बनी राजनीतिक रणनीति

शशिकांत ओझा

बलिया : क्षेत्र पंचायत हनुमानगंज के पूर्व प्रमुख सतीश चौधरी “नागा” की पौत्री वैष्णवी का जन्मदिन 28 मई को था। होटल बलियांस में आयोजन था। आयोजन में प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व विधानसभा फेफना के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय की मौजूदगी रही। जन्मदिन का केक कटने के बाद पूर्व प्रमुख नागा चौधरी संग तीनों नेता बैठे और घंटों राजनीतिक चर्चा हुई। वैष्णवी के जन्मदिन ने निश्चित तौर पर अपने दादाजी का कद बढ़ाया और एक नया राजनीतिक संदेश दिया।

क्षेत्र पंचायत हनुमानगंज के पूर्व प्रमुख सतीश चौधरी नागा विधानसभा फेफना के एक लब्ध राजनीतिक परिवार के सदस्य हैं और शिवपाल सिंह यादव के करीबी माने जाते हैं। मिशन 2027 से पहले उनकी पौत्री वैष्णवी के जन्मदिन ने निश्चित तौर पर नया राजनीतिक संदेश दिया। पूर्व मंत्री नारद राय विधानसभा क्षेत्र फेफना से भाजपा टिकट के दावेदार हैं और नागा चौधरी के शुभेच्छु। वैष्णवी के जन्मदिन पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर का आगमन और चारों लोगों की मंत्रणा ने नया संदेश दिया। पूर्व प्रमुख नागा चौधरी का कद बढा और राजनीतिक रणनीति भी बनी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री नारद राय और पूर्व प्रमुख नागा चौधरी की मीटिंग क्या राजनीतिक गुल खिलाएगी यह तो समय ही बताएगा पर निश्चित तौर पर नागा चौधरी विधानसभा क्षेत्र फेफना में राजनीतिक रुप से भारी हुए हैं इसमें कोई बहस नहीं।