अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

रंग लाया वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री नारद राय का प्रयास

-जनसेवा सर्वोपरि
-विधानसभा फेफना के गड़हांचल के किसानों को बड़ी राहत
-जल निकासी हेतु मगही नदी के ड्रेनेज की खुदाई का कार्य हुआ प्यार

शशिकांत ओझा

बलिया : विगत कई वर्षों से हर साल खेतों में जल जमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहे गडहांचल के किसानों को अब राहत मिलती दिखने लगी है। मगही नदी के ड्रेनेज (नाले) की सफाई शुरू हो गई है। यह वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री नारद राय की अथक प्रयास की बदौलत संभव हो पाया है। अन्नदाताओं में खुशी की लहर है।

पूर्व मंत्री नारद राय ने अथक प्रयास कर प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्रत देव सिंह से गड़हांचल किसानों की समस्या बताते हुए आग्रह किया था। जल संसाधन मंत्री के निर्देश पर पूर्व मंत्री नारद राय के साथ सिंचाई विभाग की टीम ने सात किमी लम्बी नरहीं ड्रेनेज और साढ़े चार किमी लम्बाई वाली करौंटी ड्रेनेज का स्थलीय निरीक्षण किया था। अब जेसीबी मशीन से ड्रेनेज की खुदाई कार्य प्रारंभ हो चुका है।

जनसंपर्क के दौरान लोगों ने बताया था दर्द

पूर्व मंत्री नारद राय को जनसम्पर्क के दौरान किसानों ने अपना कष्ट बताया ‌था। पूर्व मंत्री नारद राय ने जनवरी से ही प्रयास जारी किया था अब जाकर सफलता मिली है। बता दें कि गड़हांचल के सबसे अधिक उपजाऊ मिट्टी वाले इलाके में बरसात और बाढ़ के पानी का जल जमाव एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है। बहुत अधिक वर्षा हो जाने या बाढ़ के पानी के आ जाने के बाद यह पानी निकल नहीं पता है जिसके कारण फसलों की बुवाई या तो नहीं हो पाती है या बहुत विलंब से होने के कारण उत्पादन क्षमता बहुत कम हो जाती है। किसानों की इस विकराल समस्या को देखते हुए ड्रेनेज की सफाई का शुरू कर दिया गया। इस ड्रेनेज (नाले) की साफ-सफाई हो जाने से इलाकाई किसानों को खेतों में जलजमाव की समस्या से पूरी तरह निजात मिल जाएगी।