Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

वरिष्ठ भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी पार्टी से निष्कासित

-भाजपा की कार्रवाई
-नृत्यांगना के साथ आपत्तिजनक वीडियो हुई थी वायरल
-विधायक केतकी सिंह पर रघुवंशी ने लगाया था आरोप

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


शशिकांत ओझा


बलिया : एक मांगलिक कार्यक्रम में नृत्यांगना के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश कार्य समिति के सदस्य और रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाते हुए निष्कासित कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर निष्कासन की कार्रवाई हुई है।


सनद रहे सोशल मीडिया पर बब्बन सिंह रघुवंशी का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में बब्बन सिंह रघुवंशी एक डांसर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे है। डांसर के साथ बेशर्मी की सारी हदें पार करने वाले भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने जमकर नेता जी की आलोचना की। अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी आयीं। बब्बन सिंह रघुवंशी ने अपने इस कृत्य को राजनीतिक द्वेश बताते हुए बांसडीह विधायक केतकी सिंह पर आरोप लगाया। बब्बन सिंह रघुवंशी ने खुद को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का रिस्तेदार बताते हुए बाँसडीह विधानसभा से खुद को टिकट का दावेदार भी बताया था। बब्बन सिंह रघुवंशी के कृत्य और बयान को अनुशासन हीनता मानते हुए पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाते हुए निष्कासित कर दिया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking