
-जनसेवा है सर्वोपरि
-उम्मीद मिशन विधानसभा 2027 में जनता का मिलेगा आशीर्वाद
-चुनाव हारने के बाद भी पांच साल लगातार जुटे रहे लोगों की सेवा में

शशिकांत ओझा
बलिया : राजनीतिक दल के नेता आमतौर पर चुनावी समय में अधिक सक्रिय नजर आते हैं पर जनपद का विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर इससे इतर ही दिखता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक संजय यादव हमेशा ही सक्रिय दिखते हैं। विधानसभा चुनाव 2022 हारने के बाद भी लगातार पांच साल जनता दरबार लगाकर लोगों की सेवा करना उनको अन्यत्रों से काफी अलग कर रखा है। पूर्व विधायक संजय यादव जनता दरबार के माध्यम से ही मतदाताओं के दिलों में उतर रहे हैं।

















लगातार जनता दरबार के क्रम में ही भाजपा बलिया के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने रविवार को अपने सिकंदरपुर स्थित कार्यालय पर पहुंचे क्षेत्रवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और उनके निस्तारण का सम्यक प्रयास किया। इस दौरान लोगों ने अन्य जनसमस्याओं से जुड़ी शिकायतें पूर्व विधायक के समक्ष रखी भी। पूर्व विधायक संजय यादव ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिया तथा लोगों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। कहा कि जनता की सेवा ही उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।



