Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

ग्राम पंचायत कपुरी में केक काटकर मनाया गया पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी का जन्मदिन

-जन्मदिन आयोजन

-मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भोला ओझा और कन्हैया वर्मा के साथ काटा केक

-वरिष्ठ भाजपा नेता भोला ओझा ने ऊनी अंगवस्त्रम देकर किया सम्मानित

शशिकांत ओझा

बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी का जन्मदिन मंगलवार ग्राम पंचायत कपुरी में मनाया गया। ग्रामीणों के आग्रह पर पूर्वमंत्री उपेंद्र तिवारी ने केक काटा। हालांकि मंत्री ने केक काटते समय चाकू को भोला ओझा और कन्हैया वर्मा के हाथ के साथ ही पकड़ा। भाजपा के नेताओं और ग्रामीणों ने ताली बजाकर हैप्पी बर्थडे कहा।

पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी सेक्टर बैठक के क्रम में कपुरी आए थे। स्थानीय ग्रामीणों को उनके जन्मदिन की जानकारी थी। पूर्व मंत्री जन्मदिन के दिन पब्लिक में बिताने का निर्णय लिया तो ग्रामीणों ने जन्मदिन पार्टी मनाने का निर्णय लिया। केक सजाकर ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री को बुलाया। पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों के साथ केक काटा। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता भोला ओझा ने पूर्व मंत्री को ऊनी अंगवस्त्रम भेंट किया। सभी ने पूर्व मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। गस दौरान मनोज सिंह, नंदलाल सिंह, बीरबल मिश्रा, राजेश पांडेय, शैलेंद्र चौबे, अंजनी राय, अजय सिंह, अभय वर्मा (प्रधान) सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking