गाजीपुर। मोहम्मदाबाद तहसील गोलम्बर के पास नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के एक कर्मचारी मोहसिन खान जो टैंकर चालक हैं, पर कोतवाली के एक कांस्टेबल के द्वारा लाठीचार्ज करने के विरोध में कर्मचारियों के द्वारा तहसील पर पानी का टैंकर ट्रॉली और बिजली बनाने वाली गाड़ी लगाकर चक्काजाम कर दिया गया। जिसके फलस्वरूप कुछ देर के लिये आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध रहा। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ और शाहनिन्दा चौकी प्रभारी भानु प्रताप के आने पर कर्मचारियों से बातचीत कर उचित कार्यवाही के आश्वासन पर चक्का जाम समाप्त किया गया। मोहसिन ने आरोप लगाया कि उक्त कॉन्स्टेबल से अपना परिचय बताने के बावजूद भी दुर्व्यवहार किया। मोहसिन ने मेडिकल कराकर तहरीर दे दिया है
Related Articles
यूपी एक्साइज ड्यूटी पेड शराब पुलिस को लग रही अवैध, हरियाणा वाली नहीं!
-बड़ा यक्ष प्रश्न -बलिया आबकारी गोदाम से जारी शराब बलिया में ही अवैध, हरियाणा शराब की ट्रक फ्री शशिकांत ओझा बलिया : बिहार शराब प्रतिबंधित जिला है। बलिया बिहार से सटा है इसलिए सेंसटिव है। पुलिस शराब को लेकर संवेदनशील भी है पर विडंबना है कि पुलिस और आबकारी विभाग की कार्य प्रणाली किसी बड़े […]
संकल्प संस्था के बैनर तले अभिनय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ
-रंगमंच की बात-संजय उपाध्याय के मास्टर क्लास में अभिनय की बारीकियां सीखेंगे रंगकर्मी शशिकांत ओझा बलिया : बलिया कलेक्ट्रेट ड्रामा हाल में अभिनय प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो दयालानन्द राय, प्रशिक्षक संजय उपाध्याय, संकल्प के सचिव आशीष त्रिवेदी, लोकगीत गायक शैलेन्द्र मिश्र, पत्रकार जयराम अनुरागी, व वरिष्ठ […]
पुण्यतिथि पर युवा तुर्क के नाम से दुनिया भर में मशहूर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को देश ने किया नमन
-15वीं पुण्यतिथि -दिल्ली में समाधि स्थल पर परिजनों ने तो बलिया आवास पर शुभेच्छुओं ने किया पुष्पांजलि -बांसडीह में उनके राजनीतिक शिष्य और पुर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी ने अर्पित की श्रद्धांजलि बलिया : देश के प्रथम समाजवादी विचारधारा वाले प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जिन्हें देश ही नहीं दुनिया युवा तुर्क के नाम से जानती थी उन्हें याद […]

