उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर विस्फोट में दो घर जमींदोज हो गया, जबकि 8 लोगों की मौत हो गयी। सात लोग गंभीर रूप से घायल हैै, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गैस सिलेंडर विस्फोट दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए है।घटना गोंडा जनपद के वजीरगंज इलाके के टीकरी गांव की है। मंगलवार की रात सिलिंडर ब्लास्ट होने के बाद अगल-बगल के मकान गिर गए। घटनास्थल से 14 लोगों को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सात को मृत घोषित कर दिया। बाद में मलबे से एक बालक का शव मिला। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल है।
Related Articles
सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की डायरेक्टर अमृता बर्मन का आगमन
-सनबीन स्कूल बलिया में-पहले दिन पेरेंट्स और स्टूडेंट्स फोरम में हुई महत्वपूर्ण चर्चा-विद्यालय के निदेशक डा. अरुण सिंह गामा ने किया अभिवादन शशिकांत ओझा बलिया : शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध, सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की डायरेक्टर अमृता बर्मन का बलिया में दो दिवसीय दौरा प्रारंभ हो गया […]
घाघरा (सरयू) नदी में कटान हुई जोरों पर, सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि जद में
-प्रकृति का कोप -कैसे रुके कटान इसके लिए आस्था की शरण में लोग, पूजा पाठ है शुरू -पूर्व नेता प्रतिपक्ष भी पहुंचे मौके पर, जिलाधिकारी से की फोन पर वार्ता रविशंकर पांडेय बांसडीह (बलिया) : इस वर्ष बारिश भले ही ना के बराबर हुई लेकिन राजस्थान मध्य प्रदेश से पानी छोड़े जाने के बाद नदियां […]
पहली ही पाली में विहान विद्यापीठ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
-सीबीएसई बोर्ड परीक्षा -विद्यालय के हर्षित मिश्र ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा -प्रबंधक नीतीश उपाध्याय ने बच्चों को दी शुभकामनाएं बलिया : सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। सागरपाली के निकट पकड़ी में स्थापित विहान विद्यापीठ के लिए यह परिणाम काफी बेहतरीन रहा। हाईस्कूल की पहली पाली में ही विद्यार्थियों के प्रदर्शन ने […]


