


-मनोनयन
-बनाए गए समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव, बढ़ी जिम्मेदारी
-बलिया आगमन पर लोगों ने किया भव्य स्वागत, हुए अभिभूत तिवारी
बलिया : समाजवादी पार्टी संगठन के प्रति लगातार किये जा रहे कार्यों को दृष्टिगत समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने शिव शरण तिवारी को समाजवादी प्रबुद्ध सभा का ‘प्रदेश सचिव’ मनोनीत किया गया है। शिव शरण तिवारी बैरिया विधान सभा क्षेत्र के सुरेमनपुर के निवासी है।
प्रबुद्ध सभा का प्रदेश सचिव बनने के बाद शिव शरण तिवारी की जिम्मेदारी अब और बढ़ गयी है। प्रबुद्ध समाज को मिशन 2022 के लिए समाजवादी पार्टी की ओर करना ही सपा का लक्ष्य है।
शिव शरण तिवारी का प्रदेश सचिव बनने के बाद गृह जिला बलिया में हुआ जहां कार्यकर्ता गणों ने उनका स्वागत दमदारी से किया।
9768 74 1972 for Website Design