बलिया : प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेने आए बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी को नाश्ता पर शहीद मंगल पांडेय के वंशजों के यहां जाना था। सोमवार को बन्धुचक में भाजपा नेता डा. अंजनी पांडेय के घर पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने अमर शहीद मंगल पांडेय के चित्र देखा। चित्र के समक्ष शिक्षा मंत्री वेसै नतमस्तक हुए जैसे संसद प्रवेश करते प्रधानमंत्री संसद की सीढ़ी पर मत्था टेका था। नतमस्तक होकर शिक्षा मंत्री ने उन्हें प्रणाम किया। फिर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इसके बाद सबसे मिले और वहीं पर सूक्ष्म जलपान किया। कहा कि मंगल पांडेय जी की देन है कि आज हम स्वतंत्र हैं। उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू, बीएसए शिवनारायण सिंह, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष पांडेय, डॉ अंजनी पांडेय, प्रभुनाथ पांडेय, जगन्नाथ पांडेय, विवेक पांडेय, रत्नाकर सिंह, कमलदेव सिंह, अवनीश शुक्ल, अमरेश उपाध्याय, घनश्याम पांडेय, विमल पाठक, बिट्टू मिश्र समेत ग्रामीण मौजूद थे।
Related Articles
बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए छोटे-बड़े सभी कर्मी की तय हो जिम्मेदारी
-बोले जिलाधिकारी -जिला चिकित्सालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण शशिकांत ओझा बलिया : जिलाधिकारी रवींद्र कुमार शुक्रवार दोपहर जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने वहां पर आपातकालीन कक्ष, माइनर ऑपरेशन थिएटर, स्टोर रूम, पोस्ट कोविड वार्ड, मेडिकल वार्ड, ईएमओ वार्ड और आयुष विंग का निरीक्षण कर सीएमएस को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। […]
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति ने नैक टीम संग की समीक्षा बैठक
शशिकांत ओझा बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की नैक टीम संग कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्त ने विश्वविद्यालय के सभागार में बैठक की। बैठक में राज्यपाल/कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल द्वारा राजभवन की बैठक में मिले निर्देश के अनुपालन को रणनीति बनाकर अमलीजामा पहनाने का निर्देश दिया। विश्वविद्यालय की नैक टीम गत दिनों राजभवन में राज्यपाल […]
पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी का बैरिया में जोरदार स्वागत
बलिया : पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के सपा में शामिल होने के बाद बैरिया क्षेत्र में प्रथम आगमन पर सुरेमनपुर में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि मुझे आज समाजवादी कार्यकर्ता […]

