Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जिलाधिकारी ने सीएमओ सहित 14 अधिकारियों का रोका वेतन

-प्रशासनिक दंड

-तहसील दिवस आयोजन में अनुपस्थित रहने के कारण हुई कार्रवाई

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले आयोजन तहसील दिवस में अनुपस्थित रहना एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को सोमवार के दिन मांगा पड़ गया। जिलाधिकारी ने सीएमओ सहित सभी 14 अधिकारियों के वेतन रोकने का आवेश निर्गत किया। 

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सिकंदरपुर में आयोजित मुख्य तहसील दिवस में अनुपस्थित रहने वाले मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण), अधिशासी अभियंता लोनिवि (प्रांतीय खंड), अधिशासी अभियंता नलकूप तथा अधिशासी अभियंता बाढ़ पर नाराजगी प्रकट करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिया है। सनद रहे जिलाधिकारी ने कुछ दिनों पूर्व ही एक आदेश दिया था जिसमें अधिकारियों को सात नवंबर तक मुख्यालय छोड़ने की मनाही थी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking