
-धार्मिक आयोजन
-वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यभान सिंह और उनकी टीम देख रही आयोजन की सभी जिमेदारी
-सूर्यभान सिंह ने कहा आयोजन सार्वजनिक सभी सहभागिता कर पुण्य लाभ लें

शशिकांत ओझा
बलिया : विधानसभा क्षेत्र बैरिया में आस्था के पवित्र केंद्र महाराज बाबा की मठिया मिल्की धाम में जन कल्याण के उद्देश्य से एक दिवसीय जनकल्याणकारी महायज्ञ और दिव्य भंडारे का आयोजन 7 जुलाई को किया गया है। आयोजन के व्यवस्था की जिम्मेदारी वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यभान सिंह और उनकी टीम देख रही है पर सूर्यभान सिंह का कहना है कि यह आयोजन सार्वजनिक है। सभी लोग सहभागिता कर पुण्य के भागी बने और भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर महाराज बाबा और भगवान का आशीर्वाद ग्रहण करें।







धार्मिक विचारधारा से सदैव ओतप्रोत रहने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यभान सिंह ने विधानसभा क्षेत्र बैरिया के कल्याण की दृष्टिकोण से आस्था के पवित्र धाम महाराज बाबा की मठिया मिल्की धाम में एक दिवसीय जनकल्याणकारी महायज्ञ और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया है। दिव्य धार्मिक आयोजन के पश्चात विशाल दिव्य भंडारे का कार्यक्रम भी है। भाजपा नेता सूर्यभान सिंह ने कहा कि यह आयोजन सार्वजनिक है सभी लोग सहभागिता कर महायज्ञ के भागीदार बनें और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर भगवान और महाराज बाबा का आशीर्वाद ग्रहण करें। कहा आयोजन में किसी भी व्यक्ति को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो इसके लिए मैं खड़ा हूं। धार्मिक आयोजन दिव्य हो इसकी व्यवस्था हमारे सहयोगी देख रहे हैं।





